जाजपुर। भीषण बस हादसे में 5 लोगों की अब तक मौत हो गयी है, वहीं 38 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। कई लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना ओडिशा के जाजपुर जिले में देर रात हुई है। हादसे के वक्त बस में 50 लोग सवार थे। पश्चिम बंगाल के कोलकाता जा रही बस ओडिशा के जाजपुर जिले में सोमवार की रात फ्लाईओवर से गिर गई।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक महिला सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 40 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह दुर्घटना रात करीब नौ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के बाराबती पुल पर उस समय हुई, जब 50 यात्रियों वाली बस पुरी से कोलकाता जा रही थी।

इसी दौरान जाजपुर जिले में फ्लाईओवर से गिर गई और हादसा हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया. घायलों को करीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आननफानन में मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू में मदद की. घायलों को तुरंत चिकित्सा के लिए धर्मशाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि गंभीर घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शिफ्ट किया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए कई एंबुलेंस तैनात मौके पर भेजी गईं. धर्मशाला पुलिसकर्मी भी रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...