49 साल की शालिनी पासी ने खोला अपने ग्लोइंग स्किन का राज, इस Detox Powder पर करती हैं भरोसा

Shalini Passi Beauty Secrets: नेटफ्लिक्स के शो Fabulous Lives of Bollywood Wives में अपनी शानदार लाइफस्टाइल और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत चुकीं शालिनी पासी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी खूबसूरत त्वचा का राज बताया. शालिनी का कहना है कि वह रोज अपने खास डिटॉक्स पाउडर का सेवन करती हैं, जिसे वह 100 से ज्यादा लोगों को भेजती हैं. यह पाउडर जब पानी और नींबू के साथ मिलाया जाता है, तो एक एनर्जी से भरपूर डिटॉक्स ड्रिंक बनता है, जो दिन की शुरुआत के लिए परफेक्ट है.

शालिनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस पाउडर के उपयोग के बारे में भी बताया और लिखा कि यह डिटॉक्स वॉटर पीने से शरीर स्वस्थ रहता है और त्वचा भी चमकती है.

डिटॉक्स पाउडर बनाने का तरीका

डिटॉक्स पाउडर बनाने के लिए आपको 500 ग्राम जीरा, 500 ग्राम अजवाइन, 2 चम्मच काला नमक, 50 ग्राम दालचीनी, 5 चम्मच त्रिफला और 2 चम्मच काला नमक की जरूरत होगी. इन सभी सामग्रियों को पाउडर के रूप में बना लें. फिर, आधे चम्मच पाउडर को गुनगुने पानी में नींबू के साथ मिलाकर सुबह सेवन करें.

फायदे

यह डिटॉक्स पाउडर शरीर को डिटॉक्स करता है और सिस्टम को अल्कलाइज करता है. यह पाचन में मदद करता है और सूजन कम करता है. इसके साथ शरीर को भी साफ रखता है. शालिनी पासी ने यह भी बताया कि भोजन के बाद सौंफ का पाउडर खाने से मीठा खाने की इच्छा को नियंत्रित किया जा सकता है.

Related Articles

close