झारखंड : सरायकेला में डैम में डूबे 4 दोस्त…2 की मौत…हादसे के बाद इलाके में मातम

Jharkhand: 4 friends drowned in a dam in Saraikela...2 dead...mourning in the area after the accident

सरायकेला में डैम में डूबने से 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घटना सरायकेला के कपाली के निकट डोबो डैम की है। यहां शुक्रवार दोपहर का नहाने के दौरान 4 युवक डूब गए थे। इनमें से 2 युवकों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान जमशेदपुर के गोलपहाड़ी निवासी आशीष कुमार सिंह और गोलमुरी निवासी अमरजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग कार से डोबो डैम में नहाने गए थे। इसी दौरान चारों डूबने लगे। इनमें से 2 लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। लेकिन आशीष और अमरजीत गहरने पानी में चले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाल और अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चांडिल पुलिस भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मालमे की जांच में जुट गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने काफी हंगामा किया। परिजनों ने प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मिलने नहीं दिया गया। वहीं बचे दोनों दोस्त घटना के बाद से फरार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार चारो दोस्त प्राइवेट नौकरी करते थे। वहीं अमरजीत के परिजनों का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि अमरजीत नदी में नहाने गया हुआ है। दोस्तों ने फोन पर परिजन को अस्पताल बुलाया, जहां उन्हें अमरजीत की मौत की सूचना मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close