बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा वादा…38 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

Nitish government's big promise before Bihar assembly elections... 38 lakh youth will get jobs

इसी साल के अंत में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. चुनाव के मद्देनजर नीतीश सरकार अब युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं भी कर रही है. अब सरकार ने युवा अभ्यर्थियों को भी बहुत बड़ी सौगात दी है और उनके लिए 38 लाख नौकरियां उपलब्ध कराने का वादा कर रही है.

38 लाख नौकरी देगी नीतीश सरकार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट्स की मानें तो विधानसभा चुनाव से पहले सरकार 38 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा देगी। यह घोषणा शुक्रवार को विधान परिषद में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने की। वंशीधर ब्रजवासी के गैर-सरकारी संकल्प का उत्तर देते हुए उन्होंने बताया कि पहले 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उस लक्ष्य को बढ़ा दिया है।

क्या कहते हैं आंकड़े

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में अभी तक 24 लाख लोगों को रोजगार मिल चुका है। वंशीधर ने स्नातक और उससे ऊपर के बेरोजगारों के लिए रोजगार गारंटी योजना शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि रोजगार गारंटी योजना श्रमिकों के लिए होती है। सरकार युवाओं को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close