धनबाद: राज्य सरकार के जनसेवा के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के एक लाख 59 हजार 491 से अधिक लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक लाख 13 हजार 626 लाभुकों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, 24 हजार 594 को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, 21271 को मुख्यमंत्री सूखाड़ राहत योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ धनबाद के लाभुकों को प्रदान किया।

इस संबंध में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज रांची में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...