रामगढ़। पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गयी। 15 से ज्यादा लोग पिकअप वैन में सवार होकर हाट बाजार से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान कुज्जू थाना क्षेत्र के दिग्वार फ्लाईओवर के सपास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये। सभी घायलों को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के रहने वाले सभी दुकानदार सामानों को पिकअप में लेकर सप्ताहिक बाजार गये और फिर बाजार खत्म होने के बाद वापस अपने अपने घरों में लौट रहे थे, इसी दौरान दिग्वास फ्लाईओवर के पास पिकअप अनियंत्रित हो गयी। हादसे में सभी लोग घायल हो गये। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गयी।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को रिम्स भेज दिया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...