27 डाक्टर होंगे बर्खास्त : स्वास्थ्य विभाग बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…लंबे समय से गायब और भ्रष्ट 27 डॉक्टर होंगे बर्खास्त, निबंधन भी होगा रद्द

रांची: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन जल्द ही छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है। लंबे समय से ड्यूटी से गायब व भ्रष्टाचार में लिप्त 27 डॉक्टरों की सरकार ने तैयार कर ली है। खबर है कि जल्द ही इन 27 डाक्टरों को बर्खास्त किया जायेगा। विभाग ने अपने स्तर से इसकी कार्यवाही शुरू कर दी है। बर्खास्तगी के साथ ही इनमें से कई डॉक्टरों का निबंधन भी रद्द किया जाएगा।

इसके लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल को पत्र लिखा जाएगा। वर्तमान में राज्य के 76 डॉक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाई जा रही है। इस दौरान इन से स्पष्टीकरण मांगा गया था। इनमें से 27 डॉक्टरों के जवाब से स्वास्थ विभाग संतुष्ट नहीं हुआ, वहीं अन्य डॉक्टरों को निंदन की सजा और वेतन वृद्धि रोकने का प्रस्ताव है।

डॉक्टरों के कुल 4995 पद स्वीकृत, इनमें 2296 खाली

राज्य में लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतरी हुई हैं। डॉक्टरों के कुल 4995 पद स्वीकृत हैं, इनमें 2296 पद खाली हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो डॉक्टरों की भारी कमी है। स्वास्थ्य विभाग ने जिलों से सूची मंगाई तो पता चला कि कई डॉक्टर ऐसे हैं, जो सरकारी फाइलों में तो तैनात हैं, लेकिन वे लंबे समय से अस्पताल आए ही नहीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे डॉक्टरों की सूची मंगाई तो 70 से अधिक नाम आए। इसके अलावा कई डॉक्टर भ्रष्टाचार में भी लिप्त पाए गए।

इनकी जगह नई नियुक्तियां होंगी

लंबे समय से ड्यूटी से गायब डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इन्हें बर्खास्त कर इनके पदों को रिक्त घोषित करते हुए नई नियुक्तियां की जाएंगी। अन्य डॉक्टरों की उपस्थिति की भी जांच कराई जा रही है।”

अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य

Related Articles

close