265 की मौत: विमान हादसे में 265 लोगों की मौत की पुष्टि, 241 यात्रियों के अलावे मेडिकल स्टूडेंट व स्थानीय लोग भी मारे गये, आंकड़े और बढ़ सकते हैं…

Plane Accident : इंडियन एयरलाइंस विमान हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत हो गयी है। उपायुक्त ने 265 मौत की पुष्टि की है। हालांकि अभी भी कई शव मलबे में दबे हो सकते हैं। जांच टीम अभी भी इलाके में सर्चिंग कर रही है। जानकारी के मुताबिक प्लेन में 230 यात्री और 12 पायलट और क्रू मेंबर सहित कुल 242 लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक प्लेन के 242 में से 241 यात्रियों की मौत हो गयी है, जबकि 1 यात्रि विश्वास कुमार रमेश जिंदा बच गया है। वहीं 24 अन्य मृतकों में स्थानीय लोग, मेडिकल स्टूडेंट शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक प्लेन रिहायशी इलाके में गिरा है, जिसकी चपेट में कई अन्य लोग भी आ गये हैं। लिहाजा प्लेन के पैसेंजर्स के अलावे अन्य 24 लोगों की भी जान चली गयी। इनमें 3 मेडिकल स्टूंडेंट शामिल हैं।
265 की मौत: मेडिकल कॉलेज के मेस में ही प्लेन का निचला हिस्सा सबसे पहले टकराया था। हादसे के वक्त लंच कर रहे मेडिकल स्टूडेंट इसकी चपेट में आये थे। जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल में शव को लाया गया है। जहां सभी शव का डीएनए टेस्ट कराया जायेगा। क्योंकि शव की स्थिति काफी खराब है। उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है। ऐसे में शव का DNA टेस्ट कराया जायेगा।
इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे। रडार डेटा के मुताबिक विमान ने दोपहर 1:39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी, लेकिन समुद्र तल से 625 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद ही उसमें तकनीकी गड़बड़ी आ गई और उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। उड़ान भरने के चंद मिनटों बाद ही विमान क्रैश हो गया और मेघानी नगर में पहले बीजे मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकराया, इसके बाद अतुल्यम हॉस्टल से टकरा गया।
265 की मौत: इसके चलते विमान आग के गोले में तब्दील हो गया. चारों तरफ धुआं और मलबा बिखर गया। चीख पुकार मच गई। विमान हादसे पर टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से हम सभी व्यथित हैं। उन्होंने ऐलान किया कि इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को टाटा ग्रुप 1 करोड़ की आर्थिक सहायता देगा। साथ ही सभी घायलों के इलाज का पूरा खर्च कंपनी उठाएगी और उन्हें हर जरूरी देखभाल और समर्थन दिया जाएगा।