रांची: 25 March 2023 Rashifal: Aaj ka Rashifal । 25 मार्च, शनिवार को मेष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कर्क राशि वालों के काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी । तुला राशि के लोगों को बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को सम्मान और तरक्की मिलने के योग हैं।

धनु राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं। निवेश करने के लिए सिंह राशि वालों का दिन ठीक नहीं है। मकर राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज फायदे का दिन है। आज आपको नौकरी और कारोबार के मामले में विशेष लाभ होगा। आज शाम तक आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। सरकार की तरफ से आपको कोई विशेष सम्मान मिल सकता है। भौतिक विकास के अच्छेन योग बन रहे हैं। देर शाम को मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। लोग आपकी तारीफ करेंगे।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों का भाग्यआ आज साथ दे रहा है और आज आपको मन नए कार्यों को करने का करेगा। इनमें आपको सफलता की भी प्राप्ति होगी। आज अचानक से कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी प्रकार के कानूनी विवाद में आज आपको फंसना पड़ सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपके घर में हर्ष का वातावरण रहेगा और मनोरथ की सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का भाग्यड साथ दे रहा है और आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने में आपका दिन बीतेगा। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज के दिन आपको कुछ देर के लिए रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और आपको अपने सीनियर से मदद मिल सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और आज का दिन आपके लिए काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम आज आपके निपट जाएंगे और आज के दिन कुछ जरूरी चर्चाएं करने में दिन बीतेगा। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और लोग भी आपके काम की तारीफ करेंगे। साथियों की तरफ से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है और खर्च भी बढ़ सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के लिए और पढ़ाई के लिए वक्तक निकाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं और आपके बनते काम को बिगाड़ सकते हैं। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा और भाग्य आपका साथ देगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज के दिन कोई भी काम करने से पहले हर मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। आपसी वार्ता और व्यवहार में संयम बरतें। आस पास के लोगों से टकराव हो सकता है, इसलिए जरूरी है कि सिर्फ काम की बात करें और किसी बहस में न पड़ें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और सुधार होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को भाग्य् का साथ मिलेगा और आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं और फिर से अपनी ऊर्जा बटोरकर नए सिरे से काम को शुरू कर सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। इससे आपका मन खिन्नर हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको कहीं से रुका धन मिलने से कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः प्रयत्नशील रहें। परिवार में सुख शान्ति और स्थिरता रहेगी और आपस में संबंध बेहतर होंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज बहुत ही सावधानी से हर काम को करना चाहिए। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो लाभ होने की उम्मीाद है और आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है और अस्पमताल के चक्क र भी काटने पड़ सकते हैं। नया मौका आपको मिल सकता है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में आज का दिन सामान्यप है। भागीदारी या फिर साझे में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। आज संभव है कि आपको अपने पुत्र-पुत्री के करियर के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कईं प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है और आप उलझ सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मिलाजुला रहेगा। आज आप स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खानपान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा और परिणाम आपके हित में आएंगे। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें और संयम बरतें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सही करें और अपने काम पर फोकस करें। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रहती आई है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता करने से आपको पुण्यब प्राप्तय होगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...