2 घूसखोर अफसर गिरफ्तार: वेतन जारी करने के एवज में ले रहे 7000 रुपये, रंगे हाथों किये गये गिरफ्तार

2 bribery officers arrested: Taking Rs 7000 in lieu of release of salary, arrested red handed

Crime News : घूस लेते दो अफसरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पेमेंट रिलीज करने के एवज में ये अधिकारी 7000 रुपये रिश्वत ले रहे थे। मामला बिहार के वैशाली का है, जहां उद्यानिकी विभाग के दो अधिकारियों को 7 हजार लेते अरेस्ट किया गया है। स्टेट विजिलेंस यूनिट ने रंगे हाथों पकड़ा है।

 

निगरानी टीम ने बताया कि पकड़े गए अधिकारियों में हाजीपुर के असिस्टेंट डायरेक्टर उद्यान शशांक कुमार और अरबिंद झा शामिल हैं।दोनों को पटना ले जाया गया है। वहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों ने एक कर्मचारी गोरख राम से वेतन जारी करने के बदले रिश्वत मांगी थी।

 

हाजीपुर के ब्लॉग उद्यान विभाग में कार्यरत गोरख राम की पिछले महीने यानी की दिसंबर 2024 की सैलरी रुकी हुई थी। इसको लेकर उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर शशांक कुमार और उनके सहयोगी अरविंद झा से वेतन जारी करने की बात कही।

 

इस पर दोनों ने गोरख राम से 7 हजार रुपए के रिश्वत की मांग की। पीड़ित पर दोनों बार-बार पैसा देने का दबाव बना रहे थे। SVU की टीम ने जांच की तो उन्होंने शिकायत को सही पाया। इसके बाद SVU की टीम ने शुक्रवार को वैशाली में जाल बिछाया।

 

जैसे ही शशांक कुमार और अरविंद झा सात हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे, SVU की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। SVU की इस कार्रवाई से उद्यान विभाग के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles