सूरत के सरकारी स्कूलों के 150 छात्र वायरल संक्रमण से बीमार, 18 लड़कियां अस्पताल में भर्ती

Gujarat News: गुजरात के सूरत जिले में एक ही परिसर में स्थित तीन सरकारी आवासीय स्कूलों के 150 से अधिक छात्र वायरल संक्रमण से पीड़ित पाए गए हैं। उनमें से 18 लड़कियों को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने रविवार (9 फरवरी) को बताया कि उमरपाड़ा तालुका के वाड़ी गांव में तीन आवासीय स्कूल हैं। इनमें 650 से अधिक छात्र और छात्राएं हैं। मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि इनमें से 150 छत्रों में पिछले तीन-चार दिनों में खांसी और बुखार के लक्षणों के साथ संक्रमण पाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों ने बताया कि बुखार से पीड़ित 18 छात्राओं को शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने स्कूल परिसर में छात्रों की जांच करने और उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए 24 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की एक टीम तैनात की है।

उन्होंने पीटीआई से कहा, “हमने प्रिंसिपल को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि हवा के माध्यम से संक्रमण न फैले और बुखार तथा खांसी वाले छात्रों को फेस मास्क के साथ आइसोलेट रखें। 30 कर्मियों का एक मेडिकल टीम स्कूल परिसर में है।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीन शैक्षणिक संस्थानों में से एक सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य जयदीपसिंह राठौड़ ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कई स्टूडेंट्स ने खांसी और बुखार की शिकायत की। उसके बाद उन्होंने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क किया। उन्होंने कहा, “हमने निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क किया और उनकी यों की जांच कराई। उनमें से 18 छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।”

उन्होंने बताया कि आवासीय स्कूलों के छात्र और छात्राएं इससे प्रभावित हैं। लेकिन बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाली सभी छात्राएं हैं। विधायक एवं पूर्व आदिवासी विकास मंत्री गणपत वसावा ने स्कूल परिसर का दौरा किया। उन्होंने पीटीआई से कहा, “सूरत जिला स्वास्थ्य अधिकारी की एक टीम स्कूल पहुंची और छात्रों की जांच की।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा, “हमने प्रिंसिपल को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि हवा के माध्यम से संक्रमण न फैले और बुखार और खांसी वाले छात्रों को फेस मास्क के साथ अलग-थलग रखें। 30 कर्मियों की एक मेडिकल टीम स्कूल परिसर में है।”

प्रयागराज में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला, ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने का किया था विरोध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close