रांची: झारखंड बोर्ड परीक्षा से जुड़ी एक बड़ी खबर है। 14 मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के पहले इंटर्नल और प्रैक्टिकल परीक्षा हो रही है। 10वीं-12वीं बोर्ड में सामान्य विषयों के प्रैक्टिकल व आंतरिक मूल्यांकन के साथ-साथ वोकेशनल का भी अलग से एसेसमेंट होगा। सामान्य विषयों का जहां 20-30 अंक का प्रैक्टिकल व इंटर्नल होगा, वहीं वोकेशनल में 50 अंक की प्रायोगिक परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन होगा।

इसके लिए शिक्षा विभाग ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल और राष्ट्रीय कौशल विकास निमम को निर्देश दे दिये है। मूल्यांकनकर्ता को छात्रों के प्रैक्टिकल के बाद उसका अंक जैक को उपलब्ध कराने को कहा गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले व्यावसायिक शिक्षा के छात्र की सूची राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, नई दिल्ली को सौंप दी गई है।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने स्पष्ट किया है कि राज्य के 446 हाईस्कूल और प्लस टू स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा की पढ़ाई होती है। मैट्रिक इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा में व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का 50 अंकों का प्रायोगिक मूल्यांकन किया जाना निर्धारित किया गया है।

17 अंकों पर विद्यार्थी पास हो जाएंगे। इसमें 20 अंकों का प्रायोगिक आंतरिक मूल्यांकन स्कूल की ओर से किया जाएगा। छात्रों के प्रोजेक्ट वर्क व पोर्टफोलियों के लिए यह अंक मिलेंगे। वहीं, 30 अंक में 20 अंक संबंधित वोकेशनल के स्किल में अपनी दक्षता दिखानी होगी, जबकि 10 अंक इंटरव्यू में दिये जाएंगे। मूल्यांकन कर जैक की ओर से उपलब्ध कराए गये पोर्टल पर अंकों को अपलोड करना होगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...