झारखंड के आदिवासी गांवों में खुलेंगे 1220 आंगनबाड़ी केंद्र!

झारखंड के आदिवासी,जनजातीय बहुल इलाकों में नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने की योजना बनाई गई है. प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत झारखंड में 1220 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की योजना है। इनमें से 275 नए केंद्र पीएम जनमन योजना के तहत खोले जाएंगे।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड सरकार ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को इसका प्रस्ताव भेजा है। वहीं, डी ए जे जी यू ए के तहत भी 945 गांवों में नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने की योजना है। 945 गांवों की सूची महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पास स्वीकृति के लिए भेजी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल दो अक्टूबर को हजारीबाग से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की थी। योजना के तहत जनजातीय बहुल गांवों में सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य-शिक्षा का विकास, रोजगार की कमी खत्म करना, जनजातीय क्षेत्रों एवं यहां रहने वाले समुदायों के समग्र सतत विकास का लक्ष्य है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close