उत्तरप्रदेश: यूपी की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के मकसद से योगी आदित्यनाथ सरकार ताबड़तोड़ तबादले जारी रखे हुए हैं। इसी क्रम में शनिवार को 12 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया।

  • सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह अब कानपुर नगर के अपर श्रमायुक्त बनाये गए।
  • प्रतीक्षारत आशुतोष निरंजन, नियोजन विभाग के विशेष सचिव होंगे।
  • प्रतीक्षारत राकेश कुमार मिश्रा विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग होंगे।
  • प्रतीक्षारत वैभव श्रीवास्तव गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के विशेष सचिव होंगे।
  • नियोजन विभाग तथा कार्यक्रम कार्यव्यंम बिभाग के विशेष सचिव राम नारायण सिंह यादव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा विशेष सचिव होंगे।
  • नियोजन विभाग के विशेष सचिव विवेक गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के विशेष सचिव होंगे।
  • प्रतीक्षारत अमृत त्रिपाठी नियोजन विभाग के विशेष सचिव होंगे।
  • खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव ओमप्रकाश वर्मा वाणिज्य कर विभाग के अपर आयुक्त होंगे।
  • गृह एवं कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के विशेष सचिव अटल कुमार राय कानपुर में उद्योग विभाग के अपर आयुक्त होंगे।
  • गृह विभाग के विशेष सचिव रविंद्र पाल सिंह माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव होंगे।
  • कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के विशेष सचिव संदीप कौर महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के विशेष सचिव होंगे।
  • डॉक्टर अरविंद कुमार चौरसिया कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के विशेष सचिव होंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...