दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में 11 जवान के शहीद होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक 10 डीआरजी जवान + 01 Driver शहीद हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी 11 जवानों के शहीद होने की खबर की पुष्टि की है। घटना दंतेवाड़ा के घोर नक्सल प्रभावित अरनपुर की बतायी जा रही है। जवानों से भरी गाड़ी को नक्सलियों ने ब्लास्ट में उड़ा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, जवान आपरेशंस पर निकले हुए थे, इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। घटना दंतेवाड़ा के अरनपुर का बताया जा रहा है। घटना में जो जवान शहीद हुए हैं, वो सभी DRG के जवानों हैं। अरनपुर के पालनार क्षेत्र में ये ब्लास्ट की खबर है। जवानों से भरी गाड़ी को IED ब्लास्ट से उड़ाया गया है। मौके पर दो एंबुलेंस को रवाना किये जाने की खबर है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। कई जवानों के शहीद होने की खबर है।

पुलिस ने दी ये जानकारी..


आज दिनांक 26.04.2023 को जिला दन्तेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की आसूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था, जो अभियान के पश्चात् वापसी के दौरान माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर आईईड़ी विस्फोट किया गया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान + 01 Driver शहीद हुए हैं।

मुख्यमंत्री बोले- कुर्बानी व्यर्थ नहीं जायेगी


दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान , माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में 10 डीआरजी जवानों एवं एक वाहन चालक की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि माओवादियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि हमारे जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...