1 शहीद, 4 जवान घायल: BSF जवानों की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, 4 घायल जवानों की भी हालत गंभीर

जम्मू-कश्मीर। सेना की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में सेना का एक जवान शहीद हो गया। घटना जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की है। जहां सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया और छह अन्य घायल हो गए।



हादसा रविवार को केंद्र शासित प्रदेश के मनकोट सेक्टर में हुआ। घायलों को नजदीकी सेना चिकित्सा शिविर में भर्ती कराया गया है। हादसे में चार जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

घायल जवानों को नजदीकी सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है फिलहाल घायल 4 जवानों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाते ही बीएसएफ के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं घायल जवानों से मिलने के लिए भी कई बीएसएफ के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। हादसे को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Related Articles

close