रांची। आज हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में महंगाई भत्ता को लेकर भी कर्मचारियों की उम्मीदें थी, लेकिन राज्य सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। हालांकि 44 अहम प्रस्तावों पर जरूर मुहर लग गयी है। आज हुई अहम बैठक में झारखंड राज्य समाहरणालय लिपिकीय सेवा शर्त नियमावली 2023 बनाने की स्वीकृति दी गयी, तो वहीं रिटायर सिविल सर्जन अरूण सिन्हा के अपील आवेदन को भी नामंजूर कर दिया गया है। प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में भी संशोधन किया गया है।

आइये देखते हैं क्या कुछ हुए हैं फैसले…

  1. झारखंड राज्य प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में संशोधन करते हुए सरकारी अनुदान पर चल रहे स्कूलों में पढ़नेवाले छात्रों को भी एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों को मिलेगा लाभ
  2. झारखंड राज्य समाहरणालय लिपिकीय सेवा शर्त नियमावली 2023 बनाने की स्वीकृति
  3. निगरानी ब्यूरो रांची को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कंडिका 6 में संशोधन किया गया.
  4. अरुण कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त सिविल सर्जन धनबाद के अपील आवेदन को अस्वीकृत करने का निर्णय
  5. रिनपास निदेशक की नियुक्ति एवं सेवाशर्त की स्वीकृति दी गई.
  6. झारखंड राज्य आपूर्ति सेवा नियमावली 2013 में संशोधन करते हुए झारखंड राज्य आपूर्ति सेवा नियमावली 2023 करने के संबंध में स्वीकृति दी गई
  7. कल्याण विभाग के एकलव्य विद्यालय के संचालन हेतू अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई.
  8. सेवानिवृत्त वानेश्वर रविदास के वेतन भुगतान और एरियर भुगतान की स्वीकृति
  9. स्व. राजेन्द्र प्रसाद की चिकित्सा के लिए एयर एंबुलेंस मद में हुए खर्च की घटनोत्तर स्वीकृति. स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सदस्य झा. विधानसभा के लिए चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया गया था.
  10. राजधानी में ट्रांसपोर्ट नगर फेज 2 के लिए प्रशासनिक स्वीकृति
  11. 605 करोड़ 42 लाख की लागत से 244 नगर बस खरीद करने की स्वीकृति
  12. श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत नियमावली सेवा शर्त संशोधन की स्वीकृति
  13. 2022-23 में इंटरनेट सुविधा खूंटी एवं दुमका के प्रखंड में स्वीकृत राशि 42 करोड़ की मंजूरी दी गई.
  14. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत 2018-19,2019-20 की बीमा राशि के भुगतान की स्वीकृत राशि को मंजूरी दी गई.
  15. झारखंड कृषि पशुपालन विभाग सेवाशर्त नियमावली 2013 में आवश्यक संशोधन की स्वीकृति
  16. रांची के दुर्गा सोरेन चौक से रामपुर तक सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति दी गई.
  17. सिमडेगा के जेवियर खाखा को इलाज के लिए मिलेगा 20 लाख की सहायता राशि, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत मिलेगी राशि.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...