झारखंड : JPSC का नया विज्ञापन आ रहा है, हाईकोर्ट की सख्ती से जागा आयोग; बस पेंच ये है

Jharkhand: JPSC's new advertisement is coming, the commission woke up due to the strictness of the High Court; this is the only catch

झारखंड में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है. लगभग 7 साल के बाद JPSC ने छठी सेवा डिप्टी कलेक्टर परीक्षा के लिए विज्ञापन निकाला है. यह कदम झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के तहत उठाया जा रहा है.

रांची में आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें आयोग ने इस परीक्षा की लिखित परीक्षा 10 व 11 अक्तूबर 2020 को दो पालियों में रांची में आयोजित की थी. इसके बाद 13 नवंबर 2020 को मॉडल आंसर की जारी की गई थी और 24 दिसंबर 2020 को संशोधित उत्तर प्रकाशित किए गए थे.

हाइकोर्ट के निर्देश के बाद फिर से होगी परीक्षा

रिपोर्ट्स की मानें तो JPSC सिविल सेवा डिप्टी कलेक्टर परीक्षा के आवेदन देने वाले कई अभ्यर्थी अब सेवानिवृति के कगार पर पहुंच चुके हैं. आयोग ने 28 पदों पर नियुक्ति के लिए 27 सितंबर 2018 को विज्ञापन निकाला था. इसमें वहीं लोग शामिल हो सकते थे जो सरकारी सेवा में कम से कम पांच साल बीता लिये हो. इसके लिए करीब 400 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था लेकिन विभिन्न कारणों से 189 का आवेदन रद्द कर दिया गया.

हाईकोर्ट के निर्देश पर वर्षों से लंबित इस परीक्षा की नये सिरे से नियुक्ति की नयी आस जगी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close