झारखंड में हीटवेव अलर्ट: अगले 24 घंटों में इन जिलों में हीट स्ट्रोक का खतरा, मौसम विभाग की चेतावनी
Crisis on Congress MLA Shweta Singh: Absent before investigation officer, sought time from Election Commission...

Jharkhand Mausam Alert : रांची : झारखंड में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, मानो कर्फ्यू लगा हो। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे को अत्यंत खतरनाक घोषित किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
इन जिलों में रहेगा भीषण तापमान, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा
मौसम विभाग के अनुसार आज हजारीबाग, साहिबगंज, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, चतरा, पलामू, गुमला, कोडरमा और गिरिडीह जिले में लू चलने और भीषण धूप रहने की संभावना है। इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। नागरिकों को हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए अत्यंत सतर्क रहने की आवश्यकता है।
इन जिलों में मिलेगी राहत, हल्की बारिश की संभावना
राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम राहत देने वाला साबित हो सकता है। रांची, लोहरदगा, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके चलते तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट संभव है।
जिलेवार संभावित तापमान
जिला : अधिकतम तापमान : न्यूनतम तापमान
देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : 36°C : 26°C
कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : 39°C : 29°C
बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : 36°C : 27°C
पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा : 39°C : 28°C
स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह
गर्मी और लू के इस दौर में स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही पर्याप्त पानी पीने, ढीले कपड़े पहनने और ठंडी जगहों पर रहने की अपील की गई है। हीट वेव से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता आवश्यक है।