झारखंड: प्रेमिका पर बेवफाई का था शक, इसलिए आशिक ने पहले अपनी प्रेमिका और फिर उसकी दोस्त की ले ली जान, गिरिडीह में दोहरे हत्याकांड का खुलासा….

Jharkhand: Suspecting his girlfriend of infidelity, the lover first killed his girlfriend and then her friend, double murder case revealed in Giridih....

गिरिडीह। दो महिलाओं की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। श्रीकांत चौधरी ने प्रेमिका सोनी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी और राज़ खुलने के डर से उसकी सहेली रिंकू देवी को भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

पुलिस का दावा है कि श्रीकांत चौधरी ने प्रेमिका सोनी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी और राज़ खुलने के डर से उसकी सहेली रिंकू देवी को भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के नीमाडीह जंगल में सोमवार देर शाम दो महिलाओं के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

 

पुलिस ने 48 घंटे के भीतर इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी श्रीकांत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।आरोपी श्रीकांत चौधरी का प्रेम संबंध सोनी देवी से चल रहा था। लेकिन श्रीकांत को शक था कि सोनी किसी और से भी बात करती है। इसी शक के चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

 

घटना वाले दिन श्रीकांत ने सोनी देवी को मिलने के लिए नीमाडीह जंगल बुलाया। सोनी के साथ उसकी सहेली रिंकू देवी भी वहां मौजूद थी। रिंकू थोड़ी दूरी पर खड़ी रही, जबकि श्रीकांत और सोनी जंगल की ओर चले गए। इस दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि श्रीकांत ने गुस्से में आकर सोनी का गला दबाकर हत्या कर दी।

सहेली बनी दूसरी शिकार

हत्या के बाद जब श्रीकांत वापस लौटा तो रिंकू देवी ने सोनी के बारे में पूछा। श्रीकांत उसे बहाने से उस जगह ले गया, जहां सोनी का शव पड़ा था। शव देखकर रिंकू घबरा गई और शोर मचाने लगी। राज़ खुलने के डर से श्रीकांत ने रिंकू की भी गला दबाकर हत्या कर दी।

 

पुलिस की कार्रवाई

दोनों महिलाएं 4 सितंबर से लापता थीं। परिजनों ने गावां थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि श्रीकांत का सोनी देवी से प्रेम संबंध है। शक के आधार पर श्रीकांत को थाना लाया गया, लेकिन उसने शुरुआत में कुछ भी कबूल नहीं किया।

 

इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद ली और दोबारा श्रीकांत को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। आखिरकार उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नीमाडीह जंगल से दोनों के शव बरामद कर लिए।मृतका सोनी देवी का मायका नीमाडीह में है, जबकि ससुराल कोडरमा जिले के सतगावां में है। दूसरी मृतका रिंकू देवी भी नीमाडीह गांव की ही रहने वाली थी। दोनों महिलाएं करमा पर्व के पारन से लापता हुई थीं।

Related Articles