…जानिये कौन है BHU की स्टूडेंट सुशीला कार्की? जो बनने वाली नेपाल की प्रधानमंत्री, पति दुर्गा प्रसाद ने किया था प्लेन हाईजैक, पढ़िये सुशीला कार्की की पूरी कहानी

...Know who is BHU student Sushila Karki? Who is going to become the Prime Minister of Nepal, her husband Durga Prasad had hijacked a plane, read the full story of Sushila Karki

Sushila Karki: नेपाल में फैली हिंसा के बीच राजनीति में नया मोड़ आने वाला है। भारत से करीबी रिश्ता रखने वाली, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की पूर्व छात्रा और नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रहीं सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बन सकती है। के लिए आगे बढ़ा है। नेपाल की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें Gen-Z प्रदर्शनकारियों का समर्थन मिला है। हालांकि अंतिम फैसला सेना प्रमुख के रुख पर निर्भर करेगा।

 

जानिये कौन हैं सुशीला कार्की?

• जन्म व शिक्षा:

सुशीला कार्की ने 1973-74 में BHU से राजनीति शास्त्र में मास्टर्स किया था और उस साल की टॉपर रही थीं।

• करियर की शुरुआत:

1979 में उन्होंने वकालत से अपने करियर की शुरुआत की।

• पहली महिला मुख्य न्यायाधीश:

11 जुलाई 2016 से 6 जून 2017 तक वे नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रहीं।

 

परिवार और आंदोलन से जुड़ाव

सुशीला कार्की और उनके पति दुर्गा प्रसाद सुबेदी दोनों लंबे समय से राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े रहे।

• दुर्गा सुबेदी का हाईजैक केस:

10 जून 1973 को दुर्गा प्रसाद सुबेदी ने 22 यात्रियों वाले एक विमान को हाईजैक कर लिया था। विमान में 32 लाख रुपए का बैग था जिसे गिरिजा प्रसाद कोइराला को सौंपा गया, ताकि तत्कालीन राजा महेंद्र सरकार को गिराया जा सके।

• इमरजेंसी के दौरान गिरफ्तारी:

भारत में इंदिरा गांधी की इमरजेंसी के समय दुर्गा सुबेदी को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया था।

 

 

न्यायपालिका में सख्त रुख

सुशीला कार्की को भ्रष्टाचार और राजनीतिक दबाव के खिलाफ उनके सख्त रवैये के लिए जाना जाता है।

• महाभियोग का सामना:

2017 में उनके खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाया गया। उन पर आरोप लगाया गया कि वे फैसलों में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं मानतीं और न्यायपालिका की स्वतंत्रता को अपने तरीके से इस्तेमाल कर रही हैं।

• नेताओं की आशंका:

राजनीतिक दलों को डर था कि कार्की अगर इसी तरह न्यायपालिका को सख्ती से चलाती रहीं तो उनकी राजनीति और सत्ता पर सीधा खतरा आ सकता है।

 

Gen-Z का समर्थन और अगला कदम

• मंगलवार को हुई 5 घंटे की वर्चुअल बैठक में Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने सर्वसम्मति से सुशीला कार्की का नाम अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए तय किया।

• बैठक में काठमांडू के मेयर बालेन शाह का नाम भी आया था, लेकिन उन्होंने युवाओं की अपील का जवाब नहीं दिया।

• इसके बाद कार्की ने फोन पर अंतरिम सरकार का नेतृत्व संभालने की इच्छा जताई।

• अब Gen-Z के प्रतिनिधि सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल से मुलाकात करेंगे। अगर सेना समर्थन देती है तो सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बन जाएंगी।

 

कार्की की प्राथमिकताएँ

एक चैनल से बातचीत में सुशीला कार्की ने कहा:

• आंदोलन में जान गंवाने वालों को सम्मान दिलाना।

• देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना।

 

 

सुशीला कार्की का अंतरिम प्रधानमंत्री बनना नेपाल के लिए ऐतिहासिक होगा। एक तरफ वे देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं, दूसरी तरफ उनके राजनीतिक और न्यायिक करियर में पारदर्शिता और सख्ती की छवि रही है। अगर वे प्रधानमंत्री बनती हैं तो यह न केवल नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा, बल्कि भारत-नेपाल संबंधों पर भी असर डाल सकता है।

Related Articles