झारखंड महिला कांग्रेस ने CM हिमंत बिस्वा सरमा का फूंका पुतला, जानिए क्या है पूरा मामला?

Jharkhand Mahila Congress burnt the effigy of CM Himanta Biswa Sarma, know what is the whole matter?

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के विरूद्ध झारखंड महिला कांग्रेस ने आज आक्रोश मार्च निकाला और हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला भी जलाया.

बता दें कि झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रांची जिला महिला कांग्रेस के सदस्य इस प्रदर्शन में शामिल हुईं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल,  ये विरोध प्रदर्शन इसलिए किया गया क्योंकि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने देश की कामकाजी महिलाओं को लेकर एक बयान दिया था.

“देश की महिलाओं से माफी मांगना चाहिए”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं इस मुद्दे को लेकर ही गुरुवार  को प्रदर्शन कर रही झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा को देश की महिलाओं से माफी मांगना चाहिए. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बताए कि क्या उनका यही महिला सम्मान की नीति है.

“अगर उन्हें जूते का माला…”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आगे कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा  के बयान से देश भर की महिलाएं आक्रोशित है. झारखंड कांग्रेस उन्हें चुनौती देती है कि अगर हिम्मत है तो वह झारखंड आकर दिखाए, अगर झारखंड महिला कांग्रेस ने उनको जूते का माला नहीं पहनाया तो वह महिला कांग्रेस को भंग कर देगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close